प्रौद्योगिकी

Smartphone यूजर्स सावधान! Joker Virus फिर से हुआ एक्टिव, तुरंत करें ये काम

jantaserishta.com
20 Dec 2021 4:30 PM IST
Smartphone यूजर्स सावधान! Joker Virus फिर से हुआ एक्टिव, तुरंत करें ये काम
x

नई दिल्ली: Joker वायरस पिछले कई सालों से रूक रूक कर एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खतरा बनता आया है. एक बार फिर से जोकर मैलवेयर प्ले स्टोर के कई ऐप्स को इंफेक्ट कर रहा है.

अगर आप भी एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो आप अपने फोन को तुरंत चेक करें. क्योंकि जोकर मैलवेयर न सिर्फ आपका डेटा, बल्कि पैसे भी उड़ा सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक ये जोकर मैलवेयर एक ऐप में पाया गया है जिसे लगभग 5 लाख बार से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. यानी कई लाख एंड्रॉयड यूजर्स जोकर वायरस से प्रभावित हो सकते हैं.
गूगल प्ले स्टोर पर कलर मैसेज नाम का ऐप है जो जोकर मैलवेयर से इंफेक्टेड है. ये ऐप दावा करता है कि एसएमस के टेक्स्ट को दिलचस्प बना देगा और इसमें कई इमोजीज भी दी गई हैं.
मोबाइल सिक्योरिटी सल्यूशन कंपनी Pradeo ने पाया है कि ये ऐप दरअसल लोगों को फन एंड ब्यूटिफुल मैसेजिंग एक्सपीरिएंस दिलाने के नाम पर उनके डिवाइस को जोकर मैलवेयर से इंफेक्ट कर रहा है.
इस सिक्योरिटी फर्म ने Joker मैलवेयर को फ्लीसवेयर की कैटिगरी में रखा है. फ्लीसवेयर दरअसल एक मैलवेयर का ही टाइप है जिसके तहत मोबाइल ऐप को हिडेन सब्सक्रिप्शन फीस के साथ तैयार किया जाता है. ऐसे में सब्सक्रिप्शन के नाम पर ये यूजर्स के अकाउंट से धीरे धीरे करके काफी पैसे उड़ा लेते हैं.
इस नए ऐप में दिया गया फ्लीसवेयर यूजर्स को किसी पेड सर्विस पर क्लिक करने के लिए मजबूर करता है. ऐसे में यूजर्स न चाह कर भी प्रीमियम सर्विस को सब्सक्राइब कर लेते हैं और ऐसे में अकाउंट से पैसे कट जाते हैं.
Color Messege ऐप भी इसी तरह से काम कर रहा है. हैरानी की बात ये है कि जोकर मैलवेयर का पता लगने के बाद भी ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर करीब साल भर मौजूद रहा.
अगर आपने भी कलर मैसेज ऐप अपने स्मार्टफोन में रखा है तो आप इसे तुरंत अपने फोन से हटा दें. चूंकि इस ऐप को लाखों बार डाउनलोड किया गया है, इसलिए मुमकिन है आपमें से भी कुछ इस ऐप को यूज करते होंगे.
ऐप हटाना ही काफी नहीं है, क्योंकि अगर इस ऐप ने आपसे सब्सक्रिप्शन सर्विस एक्टिव करवाया है तो आपको उसे भी कैंसिल करना होगा. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर ओपन करके सब्सक्रिप्शन मेन्यू पर जाएं. यहां चेक करें कि जो भी सब्सक्रिप्शन आप ने ली है वो ठीक है. अगर संदेह तो तुरंत सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story