प्रौद्योगिकी

Smartphone : इस हफ्ते मार्केट में तहलका मचाने आ रहे ये धांसू स्मार्टफोन

Tara Tandi
11 Sep 2024 8:36 AM GMT
Smartphone : इस हफ्ते मार्केट में तहलका मचाने आ रहे ये धांसू स्मार्टफोन
x
Smartphone मोबाइल न्यूज़ : Apple ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। सीरीज में चार मॉडल लॉन्च किए गए हैं। नए स्मार्टफोन लॉन्च होने का सिलसिला इस हफ्ते भी जारी रहने वाला है। 20 सितंबर तक कई फ्लैगशिप और बजट फोन आने वाले हैं। इस हफ्ते Vivo, Realme और Motorola नए स्मार्टफोन ला रहे हैं। अगले कुछ दिनों में लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन की ज्यादातर डिटेल्स Flipkart के जरिए कन्फर्म हो गई हैं।
Vivo T3 Ultra 5G
Vivo अपनी T सीरीज के तहत यह स्मार्टफोन ला रही है। Vivo T3 Ultra 5G से जुड़ी ज्यादातर डिटेल्स Flipkart पर कन्फर्म हो गई हैं। इसे 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह इस सेगमेंट का सबसे तेज कर्व्ड फोन होगा। यह MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट और OIS सपोर्ट वाले Sony IMX921 कैमरे से लैस होगा। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा, पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का वाइड सेंसर होगा। इसमें 1.5 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन होगी। जो 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP68 रेटिंग मिलेगी। इसमें पावर के लिए 80W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी होगी।
Realme P2 Pro 5G
Realme की P सीरीज का यह फोन भारत में 13 सितंबर को लॉन्च हो रहा है। इसमें 80W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,200 mAh की बैटरी होगी। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट होगा। इसमें 12GB की रैम और 512GB की बड़ी स्टोरेज होगी। फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाला डिस्प्ले होगा। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन होगा। फोन को पैरट ग्रीन और ईगल ग्रे कलर में लाया जा रहा है।
Motorola Edge 50 Neo
Motorola भी इस हफ्ते खूबसूरत डिजाइन वाला नया फोन लेकर आ रहा है। Motorola Edge 50 Neo के नाम से लॉन्च हो रहा फोन 68W TurboPower चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP68 रेटिंग होगी। इसे वीगन लेदर फिनिश के साथ लाया जा रहा है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, फोन चार कलर ऑप्शन- नॉटिकल ब्लू, लैटे, ग्रिसेल, पॉइंसियाना में आएगा। फोन एंड्रॉयड 14 पर चलेगा। इसमें 5 OS अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
Next Story