- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Smartphone: सस्ता मिल...
प्रौद्योगिकी
Smartphone: सस्ता मिल रहा 5G फोन स्मार्टफोन, मिलेंगे कई शानदार फीचर
Tara Tandi
18 Nov 2024 4:17 PM IST

x
Smartphone मोबाइल न्यूज़: क्या आप भी सबसे सस्ता 5G फोन ढूंढ रहे हैं? तो आज हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताएंगे जिसमें शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ 5G कनेक्टिविटी मिल रही है। इतना ही नहीं इस फोन का प्राइस भी 10 हजार रुपये से कम है। जी हां, हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं उसका नाम LAVA Blaze 2 5G है जो कंपनी ने भारत में पिछले साल लॉन्च किया था। फोन को 11,499 रुपये के प्राइस पर पेश किया गया था लेकिन अभी ये फोन डिस्काउंट के बाद सिर्फ 8,953 रुपये में मिल रहा है।
LAVA Blaze 2 5G पर डिस्काउंट ऑफर
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर इन दिनों Mobiles Bonanza Sale लाइव है जो 21 नवंबर तक चलेगी। सेल के दौरान लावा का ये फोन काफी सस्ते में मिल रहा है। इतना ही नहीं BOBCARD के जरिए आप फोन पर 10% तक का डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। EMI ऑप्शन के साथ तो आप फोन को सिर्फ 315 रुपये मंथ पर अपना बना सकते हैं। चलिए इस फोन के फीचर्स पर भी एक नजर डालें
डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो लावा ब्लेज 2 5G में 6.56 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग आसान हो जाती है। हाई कंट्रास्ट और वाइब्रेंट कलर्स के जरिए बेहतरीन मल्टीमीडिया कंजम्पशन और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
प्रोसेसर
फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर है। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की टॉप स्पीड 2.2 GHz है। इसमें 4GB RAM है, जो स्मूथ मल्टी-टास्किंग और रेगुलर परफॉर्मेंस के लिए सही है।
कैमरा
स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा 50 MP का है और दूसरा 0.08 MP का सेकेंडरी कैमरा है। दूसरी तरफ, स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे में शानदार सेल्फी कैप्चर करने के लिए 8 MP का कैमरा है।
TagsSmartphone सस्ता मिल रहा5G फोन स्मार्टफोनशानदार फीचरSmartphone is available cheap5G phone smartphonegreat featuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





