प्रौद्योगिकी

Sirohi : नशा मुक्ति भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा

Tara Tandi
3 Jun 2025 6:00 PM IST
Sirohi : नशा मुक्ति भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा
x
Sirohi सिरोही । भारत सरकार के महत्वपूर्ण फ्लेगशीप कार्यक्रम नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ जन सामान्य में जागरूकता के लिए 01 जून से 26 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि इसके संबंध में विभिन्न विभागों को कार्य आवंटित किए गए है। जिसमें नरेगा श्रमिकों को कार्य स्थलों पर नशे के दुषपरिणामों के संबंध में जागरूक करना, राजकीय व निजी संस्थाओं में नशा एवं मादक द्रव्यों के हानिकारक प्रभावों की जागरूकता के लिए शिविरों का आयोजन करना, मेडिकल दुकानों पर सीसी टीवी कैमरों का निरीक्षण करना, राजकीय व निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना, ड्रग्स प्रोन एरिया में बीट कॉस्टेबल के माध्यम से आमजन में सुग्राहीकरण करना, नशा मुक्ति पर नुक्कड नाटक एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना तथा ग्राम स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान का प्रचार-प्रसार कर जागरूकता पैदा करना प्रमुख है। उन्होंने अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भी समस्त संस्थाओं में नशा मुक्त भारत की शपथ का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
Next Story