- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi यूजर्स को झटका,...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi यूजर्स को झटका, अब इन स्मार्टफोन्स में कोई अपडेट नहीं मिलेगा, देखें लिस्ट
jantaserishta.com
27 March 2024 1:11 PM IST

x
Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अपने दो धाकड़ स्मार्टफोन्स को एंड-ऑफ-लाइफ लिस्ट में जोड़ा दिया है, यानी अब इन्हें कोई अपडेट नहीं मिलेगा। दरअसल, Xiaomi ने Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को EOL (एंड-ऑफ-लाइफ) लिस्ट में जोड़ा है, और इस लिस्ट में जुड़ने का मतलब यह है कि कंपनी अब इन स्मार्टफोन्स के लिए कोई भी अपडेट रोल आउट नहीं करेगी।
Redmi Note 10 Pro सीरीज को कोई सिक्योरिटी पैच अपडेट भी नहीं मिलेगा। इसका मतलब यह भी है कि रेडमी नोट 10 प्रो और नोट 10 प्रो मैक्स MIUI पर बने रहेंगे और हाइपरओएस पर अपग्रेड नहीं किए जाएंगे।
बता दें कि, नोट 10 सीरीज के स्मार्टफोन 2021 में पेश किए गए थे और इस समय यह लगभग तीन साल पुराने हैं। रेडमी नोट 10 प्रो और प्रो मैक्स यूजर्स उम्मीद कर रहे थे कि शाओमी हैंडसेट को हाइपरओएस अपडेट प्रदान करेगा क्योंकि इन स्मार्टफोन को पिछले कुछ महीनों से फर्मवेयर अपडेट नहीं मिला है। इन हैंडसेट को ईओएल लिस्ट में शामिल किया जाना निश्चित रूप से यूजर्स के लिए निराशाजनक होगा।
Redmi Note 10 Pro सीरीज के यूजर्स को लॉन्च के बाद से अपने डिवाइस के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नोट 10 प्रो पर प्रॉक्सिमिटी सेंसर मुद्दे को स्वीकार किया। यूजर्स को कथित तौर पर अपनी यूनिट्स पर कैमरा खराब होने की समस्या का भी सामना करना पड़ा, जिसे कंपनी ने स्वीकार किया और परिणामस्वरूप, कंपनी ने प्रभावित डिवाइसेस को मुफ्त में ठीक करने की पेशकश की थी।
पिछले साल, कंपनी ने नोट 10 प्रो और नोट 10 प्रो मैक्स सहित कई डिवाइसेस के लिए एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की घोषणा भी की थी। हालांकि, ऐसे मुद्दों और लगभग तीन सालों में अपडेट के अंत के साथ, नोट 10 प्रो सीरीज के यूजर्स बेशक इस तरह के एक्सपीरियंस से खुश नहीं होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





