- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सेन्हाइज़र मोमेंटम 5...

x
नई दिल्ली: Sennheiser ने आज अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स रेंज में विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में Sennheiser Momentum 5 Wireless और Sennheiser Momentum True Wireless 5 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों डिवाइसेज की बैटरी लंबे समय तक चल सकती है। Momentum 5 Wireless में 42mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जबकि Momentum True Wireless 5 में 7 मिमी TrueResponse डायनामिक ड्राइवर मिलते हैं। आइए Sennheiser Momentum 5 Wireless और Momentum True Wireless 5 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Sennheiser Momentum 5 Wireless की कीमत ₹39,990 और Momentum True Wireless 5 की कीमत ₹29,990 है। ये दोनों ऑडियो डिवाइसेज प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इनकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर होगी और सेल 1 अक्टूबर से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को एक ₹5,990 वाला Sennheiser BTD 600 Bluetooth USB डोंगल फ्री मिलेगा
Sennheiser Momentum 5 Wireless में 42mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। यह हाई-रेज ऑडियो, स्नैपड्रैगन साउंड, aptX लॉसलेस और इंटरैक्टिव हेड ट्रैकिंग के साथ डॉल्बी एटम्स का सपोर्ट करता है। इन हेडफोन में आठ-माइक्रोफोन वाला हाइब्रिड एडेप्टिव ANC सिस्टम दिया गया है। कॉल के लिए हेडफोन में 4 माइक्रोफोन दिए गए हैं। बीमफॉर्मिंग और नॉइज-रिडक्शन टेक्नोलॉजी वॉयस की क्लैरिटी को बेहतर बनाती हैं। ये ब्लूटूथ 5.4 और SBC, AAC, aptX, aptX HD, aptX लॉसलेस और aptX एडैप्टिव जैसे कोडेक्स का सपोर्ट करते हैं। Momentum 5 Wireless में 700mAh की बैटरी दी गई है जो कि रिप्लेसेबल है। ANC ऑन होने पर यह 57 घंटे तक चलती है। वहीं 10 मिनट की चार्जिंग से 7 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। हेडफोन DSP और वायरलेस सिस्टम के लिए फर्मवेयर अपडेट का भी सपोर्ट करते हैं। ये हेडफोन आईओएस और एंड्रॉयड पर Smart Control Plus ऐप के साथ काम करते हैं। इनके ईयर पैड्स को यूजर खुद बदल सकते हैं।
Momentum True Wireless 5 में 7 मिमी TrueResponse डायनामिक ड्राइवर हैं। यह aptX एडैप्टिव और aptX लॉसलेस के जरिए 24-bit/96kHz ऑडियो को सपोर्ट करता है। हाइब्रिड एडेप्टिव ANC आस-पास के शोर और हवा के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है। यूजर्स ईयरबड्स को हटाए बिना आस-पास की आवाज सुनने के लिए नेचुरल ट्रांसपेरेंसी मोड पर स्विच कर सकते हैं। हर ईयरबड में चार माइक्रोफोन लगाए हैं, जिनमें बोन-कंडक्शन माइक्रोफोन भी शामिल हैं। AI-पावर्ड स्पीच एक्सट्रैक्शन और बीमफॉर्मिंग बैकग्राउंड नॉयज कम करने में मदद करते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 6.0 और मल्टीपॉइंट शामिल हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ANC बंद होने पर 12 घंटे तक और ANC ऑन होने पर 6 घंटे तक बैटरी चलती है। चार्जिंग केस कुल प्लेबैक टाइम को 40 घंटे तक बढ़ा देता है। ईयरबड्स और केस दोनों में रिप्लेसेबल लिथियम-आयन बैटरी है। केस यूएसबी-सी और Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। 8 मिनट चार्ज करने पर 1 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। ईयरबड्स धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 7 ग्राम है, जिससे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
Next Story





