प्रौद्योगिकी

स्कूटर में ऑटो-स्टार्ट स्टॉप फीचर से बचाएं पेट्रोल!

Sonam
1 July 2023 12:11 PM GMT
स्कूटर में ऑटो-स्टार्ट स्टॉप फीचर से बचाएं पेट्रोल!
x

दिल्ली : भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार स्कूटर मिलते हैं। स्कूटर आस -पास की जगह पर आने -जाने के लिए काफी बढ़िया रहता है। वो भी उसमें ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर हो तो स्कूटर तो और भी ईंधन का बिल बचाता है। अगर आप अपने रोजाना इस्तेमाल करने के लिए एक नया स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए स्कूटर की लिस्ट लेकर आए हैं।

ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर्स स्कूटर में एक शानदार फीचर है। इसके कारण ईंधन का बिल बचता है। इसके कारण पर्यावरण को बचाने में मदद करता है। चलिए आपको इन स्कूटर के बारे में आपको बताते हैं।

Honda Activa 125 H-Smart

हाल के दिनों में वाहन निर्माता कंपनी ने इसे अपडेट किया है। ये 125cc इंजन के साथ आती है। इस स्कूटर में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप का ऑप्शन भी मिलता है। इसके कारण आप पेट्रोल को बचा भी सकते हैं। इस स्कूटर की कीमत 88093 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

Honda Grazia 125

भारतीय बाजार में होंडा सबसे अधिक स्कूटर को सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इसमें ट्विन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील और बहुत कुछ जैसी कई सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इसमें ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर भी मिलता है। इस स्कूटर की कीमत 82,566 से 89,903 रुपये है।

Hero Destini 125 Xtec

हीरो डेस्टिनी 125 एक्सटेक स्कूटर का एक प्रमुख ट्रिम है और ये स्टार्ट/स्टॉप, एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ और रियल टाइम माइलेज रीड आउट फीचर के साथ आती है। इस स्कूटर की कीमत 85,478 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Yamaha Fascino 125 Fi

भारतीय बाजार में ये स्कूटर 125cc ब्लू कोर हाइब्रिड इंजन के साथ आता है। इसमें स्मार्ट मोटर जनरेटर की बदौलत एक स्टार्ट/स्टॉप फीचर भी मिलता है। इस स्कूटर की कीमत 78,600 से शुरू होती है और 91,230 तक जाती है।

Hero Maestro Edge 125

भारतीय बाजार में ये स्कूटर स्पोर्टी लुक के साथ आता है। इस स्कूटर में स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन और कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं। इस स्कूटर की कीमत 73,450 रुपये है।

Next Story