- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung का Galaxy Z...
प्रौद्योगिकी
Samsung का Galaxy Z Fold 7 हो सकता है सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन
Tara Tandi
8 May 2025 11:51 AM IST

x
Samsung Galaxy Z Fold 7 टेक न्यूज़ : पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का जल्द लॉन्च होने वाला Galaxy Z Fold 7 सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है। इसे फोल्ड करने पर इसकी थिकनेस 8.9 mm की हो सकती है।
टिप्सटर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग के अगले फ्लैगशिप डिवाइसेज में स्लिम और लाइटवेट डिजाइन रखा जा सकता है। कंपनी के आगामी Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस 3.9 mm और फोल्ड करने पर 8.9 mm की हो सकती है। इसकी तुलना में Galaxy Z Fold 6 की फोल्ड करने पर थिकनेस 12.2 mm और अनफोल्ड करने पर 5.6 mm की है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Oppo का दावा है कि उसका Find N5 सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसकी फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm और अनफोल्ड करने पर 4.21 mm की है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा दिया गया था।
इस टिप्सटर का कहना है कि Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी होगी, जो पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Fold 6 की बैटरी के समान है। इससे पहले टिप्सटर @PandaFlashPro ने बताया था कि सैमसंग ने Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया था। Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को जुलाई में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
इस वर्ष सैमसंग की Galaxy Z Fold 7 की लगभग 20 लाख यूनिट्स और Galaxy Z Flip 7 की लगभग 30 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। यह कंपनी की मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग से लगभग 40 प्रतिशत कम होगा। इसका कारण Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की सेल्स अनुमान से कम रहना हो सकता है। Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च का इवेंट जुलाई की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट इस वर्ष अमेरिका के न्यूयॉर्क में हो सकता है।
TagsSamsung Galaxy Z Fold 7पतला फोल्डेबल स्मार्टफोनSamsung Galaxy Z Fold 7slim foldable smartphoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





