- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung के Galaxy S25...
प्रौद्योगिकी
Samsung के Galaxy S25 FE में हो सकता है Galaxy S24 FE के समान Exynos चिपसेट
Tara Tandi
23 April 2025 6:30 PM IST

x
Samsung Galaxy S25 FE टेक न्यूज़ : दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S25 FE जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy S24 FE की जगह लेगा। हालांकि, सैमसंग ने Galaxy S25 FE की पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
Android Authority की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy S25 FE को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके इंटरनल कोड से इस स्मार्टफोन में Galaxy S24 FE के समान चिपसेट होने का संकेत मिल रहा है। Galaxy S25 FE में S5e9945 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है। यह सैमसंग के Exynos 2400/2400e से जुड़ा है। अगर यह जानकारी सही होती है तो कंपनी के नए Fan Edition स्मार्टफोन में Galaxy S24 FE के समान Exynos प्रोसेसर होगा। सैमसंग ने Galaxy S24 FE में Exynos 2400e चिपसेट का इस्तेमाल किया था।
इस वर्ष सैमसंग चिपसेट के अपग्रेड को टाल सकती है और नए स्मार्टफोन में समान प्रोसेसर रखा जा सकता है। कंपनी के आगामी Galaxy Z Flip FE में भी समान प्रोसेसर हो सकता है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में Galaxy S25 FE को लॉन्च किया जा सकता है। यह Galaxy S25 का अफोर्डेबल वर्जन होगा।
सैममसंग के Galaxy S24 FE का डिजाइन Galaxy S24 के समान है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400e दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,700 mAh की बैटरी है। Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 128 GB, 256 GB और 512 GB के तीन स्टोरेज के विकल्प हैं। इसे ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट और येलो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल (नैनो) सिम सपोर्ट वाले Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Tagsसैमसंग गैलेक्सी S25 FEगैलेक्सी S24 FEExynos चिपसेटSamsung Galaxy S25 FEGalaxy S24 FEExynos chipsetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





