- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung का Galaxy M36...
प्रौद्योगिकी
Samsung का Galaxy M36 5G कल होगा लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
Tara Tandi
27 Jun 2025 7:48 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy M36 5G का 27 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy M35 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon, देश में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। कंपनी ने बताया है कि Galaxy M36 5G का प्राइस 20,000 रुपये से कम होगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा।
Galaxy M36 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसकी स्क्रीन के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दिया जाएगा। सैमसंग ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.7 mm की होगी। इसे तीन कलर्स - Orange Haze, Serene Green और Velvet Black में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Galaxy M36 5G के फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इसमें एक पिल शेप वाले मॉड्यूल में कैमरा दिए जाएंगे। इनके साथ एक LED flash होगा। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M366B के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग से इसमें Exynos 1380 चिपसेट 6 GB के RAM के साथ होने का संकेत मिला है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड One UI 7 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। सैमसंग का Galaxy Unpacked इवेंट अगले महीने हो सकता है। इसमें कंपनी की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा Galaxy Watch 8 सीरीज को भी पेश किया जा सकता है। इसमें सैमसंग का ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी लाया जा सकता है।
TagsSamsung Galaxy M36 5G कल लॉन्च20000 रुपये कम प्राइसSamsung Galaxy M36 5G will be launched tomorrowprice reduced by Rs 20000जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





