- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung का 200MP कैमरा...
प्रौद्योगिकी
Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता
Tara Tandi
7 Sept 2026 1:51 PM IST

x
नई दिल्ली: Samsung ने इस साल अपना लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 5G लॉन्च किया था। अगर आप कम बजट में फोल्डेबल स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो बीते साल आए Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर भी नजर डाल सकते हैं, जिसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सैमसंग के इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से लाभ मिल रहा है। आइए गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 5जी पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G Price & Offers
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,54,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन जुलाई 2025 में ₹1,74,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2.5% (3 हजार रुपये तक) इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,51,999 रुपये हो जाएगी। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग ₹23,000 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G Specifications
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इस फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Galaxy Z Fold 7 5G के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी मिलता है।
Next Story





