- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung के सस्ते...
प्रौद्योगिकी
Samsung के सस्ते ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 भारत में जल्द होंगे लॉन्च
Tara Tandi
17 April 2025 12:07 PM IST

x
Samsung टेक न्यूज़ : Samsung Galaxy Buds FE 2: सैमसंग अपने अफॉर्डेबल ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी के ये अपकमिंग ईयरबड्स भारतीय सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। यहां पर इनका मॉडल नम्बर पता चलता है। ये ईयरबड्स 2023 Galaxy Buds FE के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे। अफवाह है कि कंपनी ईयरबड्स को अपने अपकमिंग फोल्डबेल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Flip 7 के साथ ही लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं ऑडियो वियरेबल के बारे में और क्या जानकारी इस लिस्टिंग से निकल कर आती है।
Samsung Galaxy Buds FE 2 जल्द ही मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। ईयरबड्स को लॉन्च से पहले अब भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा (via) गया है। ये ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट किए गए हैं। ऑडियो वियरेबल को मॉडल नम्बर SM-R410 के साथ देखा गया है। BIS लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि वियरेबल्स डेवलपमेंट में है और जल्द ही भारत में इनका लॉन्च संभव है।
सैमसंग के अपकमिंग ईयरबड्स को लेकर अभी तक बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन Galaxy Buds FE 2 को लेकर अफवाह है कि ये स्लीक, स्टेम डिजाइन में आने वाले हैं और Galaxy Buds 3 व Buds 3 Pro से मिलते जुलते हो सकते हैं। इनमें कंपनी अपग्रेडेड ऑडियो क्वालिटी दे सकती है। खासतौर पर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और बैटरी लाइफ पर भी फोकस रह सकता है।
Galaxy Buds FE में भी कंपनी ने बैटरी लाइफ पर खास ध्यान दिया था और ये 30 घंटे तक बैकअप का दावा करते हैं। साथ ही कंपनी ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन परफॉर्मेंस भी इनमें काफी बेहतर दिया है। इनमें कंपनी ने IPX2 रेटिंग दी है। ये ब्लूटूथ 5.2 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। SBC, AAC कोडेक का सपोर्ट इनमें मिल जाता है। चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें USB Type-C का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने इन्हें अक्टूबर 2023 में पेश किया था।
TagsSamsung सस्ते ईयरबड्सGalaxy Buds FE 2 भारतजल्द लॉन्चSamsung cheap earbudsGalaxy Buds FE 2 Indialaunch soonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





