प्रौद्योगिकी

10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी

Tara Tandi
16 Feb 2026 7:17 PM IST
10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी
x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Galaxy M36 5G कंपनी के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन में शुमार रह चुका है। Galaxy M36 5G को कंपनी ने जून 2025 में लॉन्च किया था। इसे अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। Samsung Galaxy M36 5G को Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है। इसमें ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ Arm Mali G68 GPU दिया गया है। दमदार फोन पर धांसू डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं Galaxy M36 5G बेस्ट स्मार्टफोन डील के बारे में।
Samsung Galaxy M36 5G Price Discount Amazon Deal
Samsung Galaxy M36 5G को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 37% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 9,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है।
Samsung Galaxy M36 5G को Amazon Pay ICICI Bank कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 800 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 15,200 रुपये रह जाती है। यानी फोन पर पूरे 10,300 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।
Samsung Galaxy M36 5G Specifications
Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ Arm Mali G68 GPU दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। कंपनी 6 साल तक ओएस अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करते हैं। Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। M36 5G इसके अलावा गैलेक्सी एआई फीचर्स जैसे कि सर्किल टू सर्च, Gemini लाइव इंटरगेशन और एआई सिलेक्ट का सपोर्ट करता है।
Next Story