- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सैमसंग छोटी कंपनियों...
प्रौद्योगिकी
सैमसंग छोटी कंपनियों के साथ 100 से अधिक पेटेंट टेक्नोलॉजी को करेगा शेयर
jantaserishta.com
11 July 2023 5:21 PM IST

x
सियोल: दक्षिण कोरिया के उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रोथ हासिल करने के लिए छोटी कंपनियों को अपनी रॉयल्टी-फ्री टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल करने की अनुमति देगा।
व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सेमीकंडक्टर, डिस्प्ले और मोबाइल गैजेट्स सहित अलग-अलग सेक्टर्स में अपनी 123 प्रकार की पेटेंट टेक्नोलॉजी को बिना रॉयल्टी प्राप्त किए 86 छोटी कंपनियों को हस्तांतरित करेगी। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने 2013 में टेक-शेयरिंग प्रोग्राम शुरू किया था, और 33 समूह और राज्य-संचालित कंपनियों ने 1,416 छोटी कंपनियों के साथ 2,979 पेटेंट शेयर किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सैमसंग 2015 में इस कार्यक्रम में शामिल हुआ और उसने 588 कंपनियों के साथ 1,082 पेटेंट शेयर किए हैं।
सैमसंग ने उद्योग मंत्रालय और कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर एडवांसमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किया, जो टेक्नोलॉजी शेयरिंग के माध्यम से इंडस्ट्री इकोसिस्टम के निर्माण का आह्वान करता है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ह्वांग सू-सियोंग ने कहा, "यह कार्यक्रम छोटी कंपनियों के लिए अपनी तकनीकी प्रतिस्पर्धात्मकता को अपग्रेड करने का एक अच्छा मौका है और रहेगा।"
Tagsपेटेंट टेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजी शेयरसैमसंगछोटी कंपनीpatent technologytechnologytechnology sharesamsungsmall company
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





