प्रौद्योगिकी

Samsung के Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 के साथ पेश होगा ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन

Tara Tandi
29 Jun 2025 7:23 PM IST
Samsung के Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 के साथ पेश होगा  ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन
x
Technology टेक्नोलॉजी: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन आगामी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी के 9 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch 8 सीरीज को भी लॉन्च किया जा सकता है।
टिप्सटर Instant Digital ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन 9 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Galaxy G Fold कहा जा सकता है। हालांकि, इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को बिक्री कुछ महीने बाद शुरू की जा सकती है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate को पिछले वर्ष पेश किया था। इस स्मार्टफोन को इस वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था।
इस इवेंट में लॉन्च होने वाले Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स के लिए भारत में बुकिंग शुरू हो गई है। इन प्रोडक्ट्स के लिए 2,000 रुपये का भुगतान कर प्री-बुकिंग देश में सैमसंग की वेबसाइट, ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon, Flipkart, सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए कराई जा सकती है। इन प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को जल्द डिलीवरी के साथ ही इन Galaxy डिवाइसेज में से किसी एक की खरीदारी पर 5,999 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं।
सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी ने इसके कुछ प्रोटोटाइप दिखाए थे। इस स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में बेहतर माना जाता है। इस स्मार्टफोन की शुरुआत में दक्षिण कोरिया और चीन में बिक्री की जा सकती है। सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की सीमित संख्या में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। इसका मतलब है कि यह सीमित मात्रा में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 3,000 डॉलर (लगभग 2,56,100 रुपये) से 3,500 डॉलर (लगभग 2,98,800 रुपये) के बीच हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
Next Story