- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OLED स्क्रीन का...
प्रौद्योगिकी
OLED स्क्रीन का उत्पादन कर रहा सैमसंग: रिपोर्ट
jantaserishta.com
1 April 2023 5:30 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज सैमसंग ने एप्पल की अपकमिंग मैकबुक एयर अल्ट्राबुक के लिए ओएलईडी पैनल विकसित करना शुरू कर दिया है। मीडिया ने यह जानकारी दी। सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, एलजी एप्पल के अपकमिंग आईपैड के लिए 11 इंच और 13 इंच की ओएलईडी स्क्रीन का उत्पादन कर रहा है, लेकिन इसमें अन्य डिवाइस के लिए बड़े डिस्प्ले बनाने की क्षमता नहीं है।
इसलिए, सैमसंग डिस्प्ले ने मौके का फायदा उठाया और मैकबुक एयर के लिए 13.3 इंच के ओएलईडी पैनल विकसित करना शुरू कर दिया।
इससे पहले एनालिस्ट मिंग ची-कुओ ने दावा किया था कि डिस्प्ले वाला मैकबुक अगले साल के अंत तक जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि सैमसंग डिस्प्ले के पास आईफोन निर्माता के मानकों और विशिष्टताओं को पूरा करने के लिए तकनीक बनाने के लिए काफी समय है।
इस हफ्ते की शुरूआत में, यह बताया गया था कि एप्पल मैकबुक एयर मॉडल पर काम कर रहा था, जिसमें 13.4 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले होगा।
इस बीच, इस साल जनवरी में, एक अन्य रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि सैमसंग अपनी ओएलईडी स्क्रीन के लिए एक नई तकनीक, लाइफलाइक पिक्सल पर काम कर रहा है।
Tagsओएलईडी स्क्रीनसैमसंगसैमसंग अपडेटसैमसंग न्यूज़मैकबुक एयर अल्ट्राबुकoled screensamsungsamsung updatesamsung newsmacbook air ultrabook
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





