प्रौद्योगिकी

5000mAh बैटरी और AI फीचर्स वाला Samsung फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Tara Tandi
19 July 2025 7:26 PM IST
5000mAh बैटरी और AI फीचर्स वाला Samsung  फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung ने अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Galaxy F36 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन और हाई ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा (OIS के साथ), 5000mAh बैटरी, Exynos 1380 कोर प्रोसेसर और Android 15 बेस्ड One UI 7 प्लेटफॉर्म मिलता है। कंपनी के मुताबिक, Galaxy F36 5G को लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स और लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।
Samsung Galaxy F36 5G price in India, availability
Samsung Galaxy F36 5G की शुरुआती कीमत करीब 17,499 रुपये है, जिसमें इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। डिवाइस Onyx Black, Luxe Violet और Coral Red जैसे कलर ऑप्शन्स में आएगा। सेल 29 जुलाई, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और लॉन्च ऑफर के रूप में ICICI, SBI, HDFC और Axis बैंक के कार्ड पर 1,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी।
Samsung Galaxy F36 5G specifications
(डुअल-सिम, नैनो) Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच का FHD+ (1,080x2,340 पिक्सल) Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आएगा। Samsung के Exynos 1380 (5nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6GB/8GB RAM के साथ फोन में 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन हैं। Galaxy F36 5G में एक हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी स्टोरेज बढ़ानी है तो सेकंड सिम की जगह माइक्रोSD लगा सकते हैं।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है और दोनों कैमरा सेटअप 4K वीडियो शूटिंग सपोर्ट करते हैं। कैमरा फीचर्स में कंपनी के मुताबिक AI एडिटिंग, Photo Remaster, Circle to Search, Object Eraser जैसे टूल्स शामिल हैं।
Galaxy F36 5G Android 15 और One UI 7 पर चलता और कंपनी का दावा है कि F36 5G में 6 जनरेशन तक Android अपग्रेड्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।
Galaxy F36 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, और NFC शामिल हैं। फोन की मोटाई करीब 7.7mm और वजन लगभग 197 ग्राम है।
Next Story