प्रौद्योगिकी

Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक

Tara Tandi
1 Aug 2026 7:58 PM IST
Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
x
नई दिल्ली : ऑडियो वियरेबल्स में तेजी से इनोवेशन देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले वायर्ड ईयरफोन्स और हेडफोन्स चलन में दिखाई देते थे। लेकिन पिछले कुछ ही सालों में इनकी जगह वायरलैस ईयरबड्स ने ले ली। अब वायरलैस ईयरबड्स की जगह भी नए ऑडियो वियरेबल लेने वाले हैं। कंपनियां अब ओवर द ईयर डिजाइन पर फोकस कर रही हैं जिसमें हुक टाइप ईयरबड्स का चलन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कई ब्रांड्स ने क्लिप-ऑन ईयर डिजाइन के ईयरबड्स पेश किए हैं। Samsung इससे भी कुछ हटकर करने जा रही है।
Samsung जल्द ही यूनीक डिजाइन वाले वायरलैस ईयरबड्स पेश कर सकती है। इन्हें ईयरहुक कहा जा रहा है जो कि कंपनी के नए गैलेक्सी बड्स के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। नए लीक में इनका खुलासा किया गया है। Sammobile की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी नए Buds Canal 5 पर काम कर रही है। यह अपकमिंग ईयरहुक्स का कोडनेम बताया गया है। हालांकि लॉन्च के समय इनका नाम गैलेक्सी बड्स के नाम पर ही होगा।
सैमसंग के इन नए ऑडियो वियरेबल का डिजाइन बहुत अलग होने वाला है। इनमें एक ईयरहुक मौजूद होगा जिसकी मदद से ये कान के ऊपर फिट रहेंगे। ऐसा डिजाइन खासतौर पर वर्कआउट, रनिंग आदि के लिए बहुत उपयोगी होता है जिसमें ईयरबड्स आसानी से गिरते नहीं हैं। उदाहरण के लिए भारत में Oppo, Realme जैसी कंपनियां अपने क्लिप-ऑन ईयरबड्स पेश करती हैं। इनमें Oppo Enco Clip 2, Realme Buds Clip को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था। लेकिन सैमसंग के नए ईयरबड्स इनसे भी कुछ हटकर होंगे।
इनमें फ्लैट ईयरहुक्स देखने को मिल सकते हैं। ईयरटिप ईयर कैनाल पर फिट होगी। हालांकि अभी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कंपनी इन्हें इन-इयर टिप के साथ पेश करेगी या फिर हाफ इन-ईयर डिजाइन के साथ पेश करेगी। इन-इयर टिप में बेहतर नॉइट आइसोलेशन फीचर मिल जाता है। जबकि हाफ इन-इयर डिजाइन ज्यादा आरामदेय रहता है। सैमसंग इनमें चार्जिंग के लिए USB-C सपोर्ट दे सकती है। इसी के साथ इनमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी मिल सकता है। वहीं, कंपनी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट भी दे सकती है।
Next Story