- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S23 FE:...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S23 FE: गैलेक्सी एस23 एफई को अगले महीने बाजार में उतार सकता है सैमसंग
jantaserishta.com
27 Sept 2023 2:39 PM IST

x
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले सैमसंग अगले महीने की शुरुआत में भारत में गैलेक्सी एस23 एफई लॉन्च करने के लिए तैयार है। उद्योग सूत्रों ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि गैलेक्सी एस23 एफई त्योहारी बिक्री के लिए सैमसंग का सबसे बड़ा दांव होगा, क्योंकि यह स्मार्टफोन देश में वैश्विक शुरुआत के लिए तैयार है। गैलेक्सी गैलेक्सी एस23 एफई के रिफ्रेशिंग कलर फिनिश में आने की संभावना है। फीचर की बात करें तो यह डिवाइस नाइटोग्राफी या नाइट मोड के साथ आने के लिए तैयार है जो उपयोगकर्ताओं को अंधेरे में भी तस्वीरें लेने में सक्षम बनाता है।
गैलेक्सी एस23 एफई को बेहतर बनाने के लिए आईपी 68 प्रमाणन और गोरिल्ला ग्लास 5 सुरक्षा मिलने की संभावना है। शानदार गेमिंग अनुभव के लिए फ्लैगशिप प्रोसेसर देेेने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि सैमसंग का नवीनतम प्रीमियम सेगमेंट प्ले अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होने सकता है।
एफई या फैन संस्करण को पहली बार 2020 में कम कीमत पर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एस23 एफई संभवतः गैलेक्सी एस23 की सीरीज को आगे बढ़ाएगा।
पिछले कुछ वर्षों में, एफई सीरीज ने भारतीय बाजार में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और विश्लेषकों को गैलेक्सी एस23 एफई की भी मजबूत मांग की उम्मीद है। गैलेक्सी एस23 एफई के लॉन्च से सैमसंग को भारत में प्रीमियम सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत करने में मदद मिलने की संभावना है।
Tagsगैलेक्सी एस23 एफईगैलेक्सी एस23सैमसंगसैमसंग गैलेक्सी एस23Galaxy S23 FEGalaxy S23SamsungSamsung Galaxy S23
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





