प्रौद्योगिकी

2024 में गैलेक्सी रिंग लॉन्च कर सकता है Samsung, जानें खासियत

jantaserishta.com
31 July 2023 11:30 AM IST
2024 में गैलेक्सी रिंग लॉन्च कर सकता है Samsung, जानें खासियत
x
सैन फ्रांसिस्को: टेक दिग्गज सैमसंग द्वारा अगले साल 'गैलेक्सी रिंग' नाम से स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की उम्मीद है। सूत्रों का हवाला देते हुए गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन से पहले इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए गैलेक्सी रिंग को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय घटक निर्माताओं के सहयोग से डेवलप किया जा रहा है, जिस पर अगले महीने फैसला लिया जा सकता है।
स्मार्ट रिंग की मुख्य विशेषता बिल्ड-इन सेंसर के जरिए बॉडी और हेल्थ डेटा एकत्र करने की क्षमता है, जिसे बाद में कनेक्टेड स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है। सटीकता में सुधार के लिए रिंग को यूजर्स की फिंगर साइज के अनुसार समायोजित किया जा सकता है, जिससे लूज फिटिंग के कारण होने वाली किसी भी संभावित डेटा गलती को कम किया जा सकता है।
हालांकि, ऐसी कई कठिनाइयां हैं, जिनसे टेक जायंट को डेवलपमेंट के दौरान निपटना होगा। कमजोर ब्लड फ्लो या अत्यधिक टाइट फिटिंग डेटा सटीकता को प्रभावित कर सकती है। भले ही बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन को मंजूरी दे दी गई हो, मेडिकल डिवाइस स्टेटस के लिए सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में 10 से 12 महीने लगने की उम्मीद है, जिससे प्रोडक्ट की उपलब्धता में देरी हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है, "सैमसंग कैमरे और सेंसर का उपयोग कर यूजर्स के सिर और हाथ की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए अपनी एक्सआर (मिक्स्ड रियलिटी) डिवाइस का लाभ उठाते हुए, एक्सआर डिवाइस के साथ 'गैलेक्सी रिंग' को एकीकृत करने पर विचार कर रहा है।"
इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, एक रेडिट यूजर्स ने पाया कि सैमसंग हेल्थ बीटा ऐप, वर्जन 6.24.1.023 में एक "फीचर लिस्ट" शामिल है जिसमें "रिंग सपोर्ट" का उल्लेख है। यह संभव है कि हेल्थ बीटा ऐप में "रिंग सपोर्ट" जोड़ा गया हो क्योंकि टेक जांयट अन्य कंपनियों द्वारा बनाए गए स्मार्ट रिंग्स के लिए सपोर्ट ऐड करना चाहते हैं। या, हो सकता है कि कंपनी गैलेक्सी रिंग को रिलीज करने और हेल्थ प्लेटफॉर्म पर थर्ड-पार्टी रिंग्स के लिए समर्थन लाने की योजना बना रही हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story