- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung इंडिया में 19...
प्रौद्योगिकी
Samsung इंडिया में 19 जुलाई को ला रहा है Galaxy F36 5G, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन
Tara Tandi
16 July 2025 7:27 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung इंडिया में अपने नए F-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy F36 5G को इस हफ्ते लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट कन्फर्म की। 19 जुलाई दोपहर 12 बजे ये फोन भारत में पेश होगा और इसकी सेल Flipkart के जरिए की जाएगी। इस डिवाइस को “Flex Hi-FAI” कहा गया है, जो इसके AI-सपोर्टेड स्मार्ट फीचर्स की ओर इशारा करता है।
Galaxy F36 5G को दो कलर ऑप्शन - रेड और पर्पल में दिखाया गया है, जिनमें पीछे की तरफ लेदर फिनिश बैक पैनल है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो वर्टिकली अलाइन्ड है और इसका डिजाइन Galaxy M36 5G से मिलता-जुलता है।
इस स्मार्टफोन के कुछ AI फीचर्स पहले ही टीज किए जा चुके हैं, जिनमें Edit Suggestions, Object Eraser और Image Clipper शामिल हैं। Flipkart पर इसके लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है, जो इसकी उपलब्धता की पुष्टि करता है।
लीक्स की मानें तो Galaxy F36 5G में Samsung का इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट दिया जाएगा और इसके साथ 6GB RAM भी होगी। फोन में Android 15 आधारित One UI 7 देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले साइज लगभग 6.7 इंच बताया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 450ppi हो सकती है।
Samsung Galaxy F36 5G को पिछले साल आए Galaxy F34 5G का अपग्रेड माना जा रहा है। F34 को अगस्त 2023 में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी। पुराने मॉडल में Exynos 1280 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 50MP प्राइमरी कैमरा और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए थे।
TagsSamsung इंडिया19 जुलाई Galaxy F36 5Gलॉन्च पहले सामने डिजाइनSamsung IndiaJuly 19Galaxy F36 5Glaunch first revealed designजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





