प्रौद्योगिकी

सैमसंग ने पेश किया जीरो-क्लिक एंटीवायरस 'मैसेज गार्ड'

jantaserishta.com
18 Feb 2023 11:11 AM IST
सैमसंग ने पेश किया जीरो-क्लिक एंटीवायरस मैसेज गार्ड
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए एक नया 'सैमसंग मैसेज गार्ड' सिक्योरिटी फीचर पेश किया है, ताकि यूजर्स को 'जीरो-क्लिक एक्सप्लॉइट्स' से बेहतर तरीके से बचाया जा सके। टेक जायंट ने शुक्रवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि सैमसंग मैसेज गार्ड सिक्योरिटी एक कदम आगे ले जाता है और इमेज अटैचमेंट के रूप में छिपे हुए खतरों को सीमित करके यूजर्स के डिवाइस की सुरक्षा करता है।
जीरो-क्लिक एक्सप्लॉइट्स यूजर डेटा को लक्षित करने वाले बढ़ते साइबर क्राइम के युग में नया खतरा है। दुनिया भर में तीन में से एक उपभोक्ता डेटा उल्लंघन का शिकार हुआ है, जहां उनका पर्सनल डेटा हैक कर लिया गया।
कंपनी ने उल्लेख किया कि 2013 और 2021 के बीच तिगुनी से अधिक दरों के साथ डेटा उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं।
नया मैसेज गार्ड एक एडवांस सैंडबॉक्स या एक प्रकार का वर्चुअल क्वारंटीन है। जब एक इमेज फाइल आती है, तो यह फंस जाती है और बाकी डिवाइस से अलग हो जाती है।
कोड यूजर्स के फोन की फाइलों तक पहुंचने या इसके ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ने में असमर्थ है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि फाइल बाकी डिवाइस को प्रभावित नहीं कर सकती है, मैसेज गार्ड इसकी थोड़ी-थोड़ी जांच करता है और एक नियंत्रित वातावरण में इसका विश्लेषण करता है।
कंपनी ने कहा, सैमसंग मैसेज गार्ड स्वचालित रूप से इमेज फाइलों में छिपे किसी भी संभावित खतरे को बेअसर कर देता है, इससे पहले कि उन्हें आपको कोई नुकसान पहुंचाने का मौका मिले।
सैमसंग मैसेज गार्ड सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज का एक समाधान है। इसे धीरे-धीरे इस साल के अंत में अन्य गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए रोल आउट किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story