- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy Z Fold...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy Z Fold 5 में होगी 6.2 इंच की आउटर स्क्रीन, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
12 March 2023 5:32 PM IST

x
DEMO PIC
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में 6.2 इंच की आउटर स्क्रीन होगी। 9टू5गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी टिपस्टर आइस यूनिवर्स से मिली है, जिसने दावा किया है कि अपकमिंग जेड फोल्ड 5 अपने आउटर डिस्प्ले पर 6.2 इंच स्क्रीन साइज को अपनी पिछली तीन जनरेशन के समान बनाए रखेगा।
टिपस्टर ने दावा किया कि जेड फोल्ड 5 में कैमरा मॉड्यूल होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तकनीकी दिग्गज के इस साल के अंत में एक नए फ्लिप डिवाइस और गैलेक्सी वॉच के साथ जेड फोल्ड 5 का अनावरण करने की उम्मीद है।
इससे पहले, यह अफवाह थी कि फोल्ड 5 में 108एमपी प्राइमरी रियर कैमरा और एक इन-बिल्ट स्टाइलस पेन (एस पेन) स्लॉट होगा।
जेड फोल्ड 5 में ड्रॉपलेट स्टाइल हिंज की भी सुविधा होगी जो इसके डिस्प्ले क्रीज को कम करेगा।
इस बीच, पिछले महीने यह खबर आई थी कि कंपनी अपने अपकमिंग 'गैलेक्सी जेड फोल्ड 5' स्मार्टफोन के लिए चाइनीज फोल्डेबल पैनल का इस्तेमाल नहीं करेगी।
Tagsसैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्डसैमसंगसैमसंग फ़ोनसैमसंग अपडेटसैमसंग फीचरSamsung Galaxy Z Fold 5Samsung Galaxy Z FoldSamsungSamsung PhoneSamsung UpdateSamsung Features
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





