प्रौद्योगिकी

36 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Flip6 5G, ये है बेस्ट डील

Tara Tandi
12 May 2025 11:24 AM IST
36 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Flip6 5G, ये है बेस्ट डील
x
Samsung Galaxy Z Flip6 5G टेक न्यूज़: अगर आप किफायती दामों में फ्लिप फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अभी काफी फायदा हो सकता है। सैमसंग ने बीते साल लेटेस्ट फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip6 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस फोन को 6,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का शानदार लाभ भी मिल रहा है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Flip6 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Flip6 5G Price & Offers
अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip6 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 77,975 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 4,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 73,975 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 61,150 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। वहीं यह फोन बीते साल जुलाई में 1,09,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिसके हिसाब से 36 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Flip6 5G Specifications
Samsung Galaxy Z Flip6 5G में 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है। वहीं इसमें दूसरी 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1Hz और 120Hz के बीच है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1.1 पर काम करता है। इस फोन में 4,000mAh की छोटी बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग दी गई है।
Next Story