- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy Z Flip...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy Z Flip 7 भारत में 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Tara Tandi
10 July 2025 7:11 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung ने Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में आज यानी कि बुधवार को अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 7 पेश कर दिया है। क्लैमशेल स्टाइल फ्लिप स्मार्टफोन में कंपनी ने Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ लेटेस्ट Galaxy AI फीचर्स को शामिल किया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 7 Price in India & Availability
Samsung Galaxy Z Flip 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है। सैमसंग की वेबसाइट के अनुसार 512GB वेरिएंट को भी 256GB वेरिएंट की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन जेट ब्लैक,ब्लू शेडो और कोरल रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा मिंट कलर ऑप्शन ऑनलाइन सैमसंग वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Flip 7 Features, Specifications
Samsung Galaxy Z Flip 7 में 4.1 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1048x948 पिक्सल और 60/120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं 6.9 इंच की फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2520x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1Hz-120Hz है। Galaxy Z Flip 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB/ 512GB तक स्टोरेज दी गई है। इस फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip 7 के रियर में F1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Flip 7 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, LTE, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4 शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस है।
डाइमेंशन की बात करें तो फोल्ड होन पर इस फोन की चौड़ाई 75.2 मिमी, लंबाई 85.5 मिमी और मोटाई 13.7 मिमी है। वहीं अनफोल्ड होने पर चौड़ाई 75.2 मिमी, लंबाई 166.7 मिमी और मोटाई 6.5 मिमी है। वहीं वजन 188 ग्राम है। इस फोन में कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर (साइड), एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर दिया गया है।
TagsSamsung Galaxy Z Flip 7 भारत50MP कैमरा लॉन्चफीचर्सSamsung Galaxy Z Flip 7 India launched50MP camerafeaturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





