प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE भारत में 4,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च

Tara Tandi
10 July 2025 7:51 PM IST
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE भारत में 4,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च
x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung ने आज Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का पहला “Fan Edition” फ्लिप मॉडल है। इसमें 6.7‑इंच का Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 3.4‑इंच की Super AMOLED कवर स्क्रीन (FlexWindow) मिलती है। इसके ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 MP प्राइमरी + 12 MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 10 MP फ्रंट कैमरा है। फोन में Exynos 2400 मिलता है, जिसे 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Price
भारत में Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत 8GB रैम + 128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 95,999 रुपये रखी गई है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन दो रंगों में उपलब्ध है - ब्लैक और व्हाइट। Z Flip 7 FE प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो Samsung का कहना है कि जो ग्राहक Galaxy Z Flip 7 FE को 12 जुलाई से पहले प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें 256GB वेरिएंट 128GB वेरिएंट वाली कीमत पर मिलेगा। भारत में इस फोन की बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Features, Specifications
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Android 16-बेस्ड One UI 8 पर चलता है। फोन में 6.7-इंच डायनामिक AMOLED 2X मेन स्क्रीन है, जिसमें 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। वहीं, कवर स्क्रीन 3.4-इंच सुपर AMOLED पैनल के साथ आती है। फोन में मालिकाना Exynos 2400 चिपसेट है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को जोड़ा गया है।
बाहर की तरफ Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में 2x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अंदर की स्क्रीन पर 10-मेगापिक्सल का कैमरा है।
Galaxy Z Flip 7 FE पर्सनल डेटा इंजन के साथ आता है जो आपके डेटा को इकट्ठा और एन्क्रिप्ट करता है, जिसके बाद इसे Knox Wault में स्टोर किया जाता है। इसकी मोटाई 6.9 mm (खुला होने पर) और 14.9 mm (बंद होनेपर ) है। फोन में IP48 रेटेड बिल्ड मिलता है। Galaxy Z Flip 7 FE में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी है।
Next Story