प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के फीचर्स और Price लीक, अब इस कीमत में होगा लॉन्च

Ashish verma
19 May 2025 5:37 AM GMT
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के फीचर्स और Price लीक, अब इस कीमत में होगा लॉन्च
x
अब इस कीमत में होगी लॉन्च

Technology प्रौद्योगिकी: सैमसंग एक नए फ्लिप फोन पर काम कर रहा है, जो ब्रांड की FE सीरीज का हिस्सा हो सकता है। जिस तरह गैलेक्सी S24 FE की कीमत कम नहीं थी, उसी तरह आने वाले फ्लिप फोन की कीमत भी कम नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 FE की। इस फोन को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। जुलाई 2025 में कंपनी गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 के साथ Z फ्लिप 7 FE को भी लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स।

कितनी हो सकती है कीमत?
TechManiacs के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 FE की कीमत 1,000 यूरो (करीब 96,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को कंपनी ने 899 यूरो (करीब 86,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह कीमत 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की थी। ऐसे में Z Flip 7 FE की कीमत पुराने फोन के लगभग बराबर या उससे ज्यादा होगी।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE
का डिजाइन Galaxy Z Flip 6 से काफी मिलता जुलता हो सकता है। इसमें 6.7 इंच का फोल्डेबल डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है। वहीं, कवर डिस्प्ले 3.4 इंच का हो सकता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह साल 2023 में कंपनी का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। स्मार्टफोन को 12GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में कंपनी 10MP का कैमरा दे सकती है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेटअप में आपको 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग मिल सकती है। फोन को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 25W (वायर्ड) और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।
Next Story