- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- लॉन्च से पहले Samsung...
प्रौद्योगिकी
लॉन्च से पहले Samsung गैलेक्सी Z Flip 5 का ऑनलाइन एक्सक्लूसिव कलर्स लीक
jantaserishta.com
19 Jun 2023 12:30 PM IST

x
DEMO PIC
सैन फ्रांसिस्को: सैमसंग के अपकमिंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और जेड फोल्ड 5 स्मार्टफोन के कलर अगले महीने होने वाले लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। इससे पता चलता है कि जेड फोल्ड 5 तीन ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव कलर्स में आएगा। सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए कुछ ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव कलर लाएगी।
टिपस्टर बुलिगा डेविड क्रिस्टियन के अनुसार, जेड फोल्ड 5 तीन कलर्स क्रीम, डायमंड और फैंटम ब्लैक, तीन ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव कलर्स ब्लू, कोरल और प्लेटिनम में उपलब्ध होगा। जेड फ्लिप 5 के आठ कलर्स ब्लू, क्रीम, कोरल, डायमंड, ग्रेफाइट, मिस्टी ग्रीन, प्लेटिनम और येलो में आने की उम्मीद है। और, ब्लू, प्लेटिनम और येलो वर्जन ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव होने की संभावना है।
इसके अलावा, टेक दिग्गज के गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 का बेस्पोक वर्जन लाने की उम्मीद है। टिपस्टर ने आगे उल्लेख किया कि गैलेक्सी वॉच 6 तीन कलर्स क्रीम, डायमंड और ग्रेफाइट में उपलब्ध होगी, जबकि वॉच 6 क्लासिक दो कलर्स ब्लैक और प्लेटिनम (या सिल्वर) में आएगी। साथ ही, अपकमिंग गैलेक्सी टैब एस9 के दो कलर्स क्रीम और ग्रेफाइट में आने की उम्मीद है। इस महीने की शुरूआत में, कंपनी ने घोषणा की थी कि वह जुलाई के अंत में दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल डिवाइस पेश करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





