- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy Tab S10...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy Tab S10 FE, S10 FE+ हुए लॉन्च, 12GB रैम
Tara Tandi
3 April 2025 3:58 PM IST

x
Samsung Galaxy Tab टेक न्यूज़ : Samsung ने अपने बहुप्रतीक्षित टैबलेट Samsung Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें प्रीमियम टैबलेट डिजाइन के साथ आने वाले डिवाइसेज बताया है। Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जबकि Galaxy Tab S10 FE+ में 13.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इनमें 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टैबलेट्स में Exynos 1580 चिपसेट दिया गया है। इनके रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इन टैबलेट्स की कीमत क्या है, और कौन से अन्य खास फीचर्स इनमें मिलते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+ Price
Galaxy Tab S10 FE की कीमत USD 499.99 (लगभग 42,700 रुपये) से शुरू होती है। इसका 5G वर्जन USD 599.99 (लगभग 51,240 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
Galaxy Tab S10 FE+ की कीमत USD 649.99 (लगभग 55,510 रुपये) से शुरू होती है। टैबलेट्स को Samsung.com से खरीदा जा सकता है। सेल 10 अप्रैल से शुरू होगी। ये खरीद के लिए अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के साथ ही ऑनलाइन रिटेलर्स के पास भी उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+ Specifications
Samsung Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, प्लस मॉडल बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। Samsung Galaxy Tab S10 FE+ में कंपनी ने 13.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है। यह बेस मॉडल से 12 प्रतिशत बड़ा है। दोनों ही टैबलेट्स में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और ये 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले के अन्य फीचर्स में Vision Booster भी है जो कि आउटडोर में ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करता रहता है। साथ ही ब्लू लाइट को भी यह कंट्रोल करता है ताकि आंखों पर बुरा प्रभाव न पड़े।
टैबलेट्स में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट मिलता है। साथ में 12 जीबी तक रैम है और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए MicroSD कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे यह 2TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। दोनों ही मॉडल्स में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।
कैमरा की बात करें तो इनके रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। Galaxy Tab S10 FE में 8000mAh की बैटरी दी गई है जबकि Plus मॉडल में 10,090mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही में 45W चार्जिंग का सपोर्ट है।
AI सपोर्ट समेत कई और फीचर्स भी कंपनी ने इनमें दिए हैं जिसमें Circle to Search, Samsung Notes, AI Hot Key, Object Eraser आदि शामिल हैं। इसके अलावा Best Face, Auto Trim जैसे AI फीचर भी हैं। ये टैबलेट अन्य सैमसंग डिवाइसेज के साथ जुड़कर भी काम कर सकते हैं। जिसकी मदद से Home Insight विजेट और 3D Map View जैसे फीचर्स भी इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। डिवाइसेज में Samsung Knox की सिक्योरिटी भी दी गई है।
Tagsसैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FES10 FE+ लॉन्च12GB रैमSamsung Galaxy Tab S10 FES10 FE+ launched12GB RAMजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





