प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग

Tara Tandi
22 Nov 2026 7:32 PM IST
Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग
x
नई दिल्ली: Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। हेडफोन्स कंपनी के पहले गैलेक्सी हेडफोन्स होने वाले हैं। ये ओवर ईयर डिजाइन के साथ आने वाले हैं। विभिन्न सर्टिफिकेशंस प्राप्त कर चुके हेडफोन्स अब भारतीय सर्टिफिकेशन में भी देखे गए हैं। भारतीय मानकों के अनुसार इन्हें अप्रूवल मिल चुका है। कहा जा रहा है कि हेडफोन्स में 360 ऑडियो का सपोर्ट भी मिलने वाला है। इनके अंदर 870mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। लम्बी बैटरी के साथ इनमें प्रभावी साउंड क्वालिटी मिल सकती है। यहां से और क्या जानकारी सामने आती है, आइए जानते हैं
विस्तार
से।
Samsung Galaxy Studio ओवर ईयर हेडफोन्स जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी के पहले गैलेक्सी ब्रांडेड हेडफोन्स BIS लिस्टिंग में देखे (via) गए हैं। भारतीय सर्टिफिकेशन अथॉरिटी में ऑडियो वियरेबल का लिस्ट होना बताता है कि ये भारत में भी अन्य मार्केट्स के साथ लॉन्च हो सकते हैं। लिस्टिंग इशारा करती है कि प्री-रिलीज चरणों से ये गुजर रहे हैं।
Galaxy Studio हेडफोन्स का मॉडल नम्बर SM-U700 बताया गया है। इनका कोडनेम H1 है। सर्टिफिकेशन इनके अप्रूवल की जानकारी देता है लेकिन डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चल पाता है। FCC, TÜV Rheinland और साउथ कोरिया के RRA सर्टिफिकेशन में भी ये स्पॉट हो चुके हैं।
Samsung Galaxy Studio के फीचर्स को लेकर अफवाहें काफी समय से आ रही हैं। लीक्स की मानें तो हेडफोन्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलने वाला है। ये एम्बियंट साउंड मोड के साथ रिलीज किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि हेडफोन्स में 360 ऑडियो का सपोर्ट भी मिलने वाला है। इनके अंदर 870mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। लम्बी बैटरी के साथ इनमें प्रभावी साउंड क्वालिटी मिल सकती है। इसके साथ ही डिजाइन भी प्रीमियम होने के कयास लग रहे हैं। Samsung ने अधिकारिक रूप से इनमें से किसी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है।
Next Story