- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S26...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
Tara Tandi
17 Feb 2026 7:48 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने एक पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.2 अपार्चर और 85 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ होगा। Samsung Galaxy S25 Ultra में भी 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। इस महीने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होने वाले सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच (1,400 x 3,120 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के विकल्प दिए जा सकते हैं।
आगामी स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने दावा किया था कि Samsung Galaxy S26 Ultra में बिल्ट-इन मैग्नेट नहीं होगी। इस स्मार्टफोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक केस मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 25 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। पिछले कुछ सप्ताह में सैमसंग की Qi2 एक्सेसरीज को ऑनलाइन भी देखा गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilcsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





