- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S26...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी
Tara Tandi
26 Feb 2026 8:00 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया गया है। नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी ने चुपके से नया पावर बैंक भी लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया 5000mAh का Qi2 Magnet Wireless पावर बैंक है जो कुछ दिनों पहले ही चर्चा में आ गया था। सैमसंग ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा किए बिना अब पावर बैंक को लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक 15W वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।
Samsung Qi2 Magnet Wireless 5000mAh Power Bank
Samsung Qi2 5000mAh वायरलैस पावर बैंक एक ऐसा चार्जिंग डिवाइस है जो ऑन द गो चार्जिंग को संभव बनाता है। यह यूं तो एक वायरलेस चार्जिंग डिवाइस है लेकिन मेग्नेटिक केस के साथ लगाने पर यह कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। यह फोन के साथ चिपक जाता है और आपको केबल के झंझट से मुक्ति मिलती है। जहां जाते हैं, आप चार्जिंग खत्म होने की टेंशन से मुक्त रहते हैं।
Samsung Qi2 5000mAh पावर बैंक में USB-C का सपोर्ट दिया गया है। यह 25W तक फास्ट चार्जिंग कर सकता है। यह साइज में छोटा और काफी स्लिम डिजाइन में आता है। कंपनी ने इसे ग्रे कलर में पेश किया है। इसके साथ एक बिल्ट-इन किक स्टैंड आता है। इसके द्वारा आप फोन को एक सपोर्ट देख सकते हैं और आराम से इस पर कंटेंट जैसे मूवी, शो आदि लैंड्सकेप मोड में देख सकते हैं। Galaxy S26 मॉडल्स के साथ यह परफेक्ट फिट होता है।
Samsung Qi2 Magnet 5000mAh Power bank price
Samsung Qi2 Magnet 5000mAh पावर बैंक की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन UK वेबसाइट पर कंपनी ने इसे लिस्ट किया है। हालांकि खबर लिखने के समय यह खरीद के लिए उपलब्ध नहीं बताया गया था। जल्द ही यह फिर से खरीद के लिए उपलब्ध हो सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





