- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S26...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, जानें क्या कर सकते हैं उम्मीद
Tara Tandi
1 March 2026 7:25 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung अपना 2026 का पहला Galaxy Unpacked इस आगामी इवेंट में कंपनी अपनी Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे। कोरियन कंपनी ने इस इवेंट के लिए अपने नेक्स्ट जेन फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी S26 सीरीज के बारे में बताना पहले से ही शुरू कर दिया है। यहां हम आपको लॉन्च से पहले Galaxy S26 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Galaxy Unpacked इवेंट कब होगा शुरू
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी, 2026 को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में प्री-रिजर्व करने वालों को 2,699 रुपये का वाउचर मिलेगा। आज रजिस्टर्ड करने वालों को डेली 5,000 रुपये के वाउचर जीतने का मौका मिलेगा।
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत
Samsung Galaxy S26 की कीमत के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कुछ सामने नहीं आया है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि कोरियन टेक दिग्गज Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत पिछली सीरीज जैसी ही रख सकता है। आपको बता दें कि Galaxy 25 Ultra भारत में 1,29,999 रुपये, Galaxy S25 भारत में 99,999 रुपये और Galaxy S25 भारत में 80,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy S26 सीरीज में क्या होगा खास
Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की डिस्प्ले, Galaxy S26 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले और Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इन तीनों ही फोन में बेहतर एफिशिएंसी और बेहतर विजिबिलिटी के लिए सैमसंग का नया M14 AMOLED पैनल उपयोग होने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में रीजन के आधार पर Exynos 2600 चिपसेट या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर में से किसी एक का उपयोग किया जाएगा। Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी जाएगी और Galaxy S26 Plus में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। Galaxy S26 और S26 Plus के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। सैमसंग इमेज प्रोसेसिंग में सुधार करके स्किन कलर को और ज्यादा सटीक बनाने की कोशिश कर सकता है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज में रीजन के आधार पर Exynos 2600 चिपसेट या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर में से किसी एक का उपयोग किया जाएगा। Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी जाएगी और Galaxy S26 Plus में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





