- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S26 के...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
Tara Tandi
19 Feb 2026 7:36 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च 25 फरवरी को होने जा रहा है। सीरीज के लॉन्च में एक सप्ताह से भी कम का समय रह गया है। Samsung Galaxy S26 सीरीज प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुकी है जिसके लिए कंपनी ने ऑफर्स का पिटारा भी खोल दिया है। Galaxy S26 की प्रीबुकिंग पर मैमोरी अपग्रेड करने का जबरदस्त ऑफर लिया जा सकता है। Galaxy S26 का 256GB वेरिएंट खरीदने पर 512GB तक अपग्रेड करने का सुनहरा ऑफर कंपनी ने दिया है। आइए विस्तार से आपको बताते हैं इस ऑफर के बारे में।
Samsung Galaxy S26 Pre Reservation Offer
Samsung Galaxy S26 की प्री-रिजर्व के साथ कंपनी ने एक गजब का ऑफर दिया है। Samsung Galaxy S26 का अगर 256 जीबी वेरिएंट आप रिजर्व करवाते हैं तो उसे फ्री में 512जीबी वेरिएंट में अपग्रेड किया जा सकेगा। 999 रुपये देकर आप Galaxy Pre-reserve Pass ले सकते हैं। इसके साथ ही 2699 रुपये तक का E-Store वाउचर भी दिया जाएगा। जिसे फोन खरीदते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। बात यहीं पर खत्म नहीं होती। प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को रोजाना 5000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा। वहीं, लकी ड्रॉ में 50,000 रुपये तक का वाउचर भी जीतने का मौका होगा।
Samsung Galaxy S26 प्री-बुकिंग ऑफर कब तक है
Samsung Galaxy S26 के लिए प्री-रीजर्व आप 25 फरवरी तक करवा सकते हैं। इसके के लिए Samsung.com पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर ध्यान दें कि यह सिर्फ रिजर्वेशन ऑफर है। यह डिवाइस को प्रीबुक नहीं करता है।
Galaxy S26 में कंपनी जबरदस्त कैमरा अपग्रेड्स लेकर आ सकती है। कंपनी ने सीरीज में फोटोग्राफी पर खास फोकस किया है। खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी सीरीज के स्मार्टफोन की जूम क्षमता को भी लेकर दावा कर रही है। फोन में 12MP टेलीफोटो शूटर आने की संभावना है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम मिल सकता है। सीरीज के Galaxy S26 और Galaxy S26+ में Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





