- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S26...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S26 होगा बेस्ट कैमरा फोन! 24MP सेंसर के साथ नया फीचर लीक
Tara Tandi
25 Feb 2026 7:19 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Galaxy S26 सीरीज में अबतक का सबसे बेस्ट कैमरा मिलेगा! Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। दावा किया गया है कि इस साल की गैलेक्सी S सीरीज में कंपनी अबतक का सबसे क्लीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने वाली है। कैमरा में कंपनी ने कथित तौर पर ऐसा एल्गोरिदम अपनाया है जो इसकी फोटोग्राफी क्वालिटी को बड़े स्तर तक अपग्रेड कर देगा। आइए जानते हैं विस्तार से।
Samsung Galaxy S26 सीरीज के कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। Samsung इस सीरीज में अबतक का बेस्ट कैमरा अनुभव देने की तैयारी करके आई है। जाने माने टिप्स्टर Ice Universe की ओर से Galaxy S26 के लॉन्च से ठीक पहले एक जबरदस्त अपडेट जारी किया गया है। टिप्स्टर का कहना है कि अपकमिंग सीरीज में कंपनी ने कैमरा के लिए एक खास एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया है। यह नया नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम है जो फोटो को बड़े स्तर पर अपग्रेड करेगा।
Ice Universe की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। कहा गया है कि एस26 सीरीज में कंपनी अपडेटेड कैमरा प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करने जा रही है जो फॉल्ट स्काई लाइन्स को पूरी तरह से हटा देगा। अबकी बार फोटो में यूनिफॉर्म, स्मूद ब्लू स्काई व्यू मिलने वाला है। यानी फोटो में कहीं कोई पैच नजर नहीं आएगा। आसमान अपने सबसे रियल कलर में नजर आने वाला है।
लीक में कहा गया है कि कंपनी फोन के अंदर 24MP शूटिंग मोड शामिल करने जा रही है जो कि अत्यधिक हाई रिजॉल्यूशन को मेंटेन कर सकेगा। फोटो में जबरदस्त क्लियरिटी देखने को मिल सकती है। जूम करने भी फोटो आश्चर्यजनक रूप से क्लियर मिलेगी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी ऐसा कोई इशारा नहीं दिया गया है। टिप्स्टर को भरोसेमंद लीक्स के लिए जाना जाता है। बहुत संभावना है कि कंपनी एस26 सीरीज के साथ मार्केट में कैमरा कंपीटिशन को एक स्तर और ऊपर ले जा सकती है। गैलेक्सी ए26 सीरीज 25 फरवरी को पेश होने जा रही है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





