प्रौद्योगिकी

Flipkart Sale से पहले सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G

Tara Tandi
22 Sept 2026 4:52 PM IST
Flipkart Sale से पहले सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
x
नई दिल्ली: Flipkart पर 8 अक्टूबर से Flipkart Big Billion Day Sale शुरू होने वाली है, जिसमें स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप सेल शुरू होने से पहले नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 FE 5G पर भारी बचत हो सकती है। Galaxy S25 FE 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 4,900mAh की बैटरी आती है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह फोन Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Galaxy S25 FE 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE 5G Price & Offers
Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹54,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन बीते साल सितंबर में ₹59,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,750 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹52,249 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹7,750 सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 36,300 तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G Features & Specifications
Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन कंपनी के एक्सीनॉक्स 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। इस फोन में जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल दिए गए हैं और इसके अलावा गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,900mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Next Story