- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S25...

x
Samsung Galaxy S25 Edge टेक न्यूज़ : Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च को लेकर चर्चा गर्म है। फोन के लॉन्च को लेकर कयास है कि यह डिवाइस मई में लॉन्च होने वाला है। इससे पहले इसके 13 मई को लॉन्च की अफवाह थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि फोन मई के अंत में लॉन्च हो सकता है। इसके रिलीज को लेकर लेटेस्ट लीक सैमसंग के भारतीय फैंस को निराश कर सकता है क्योंकि कहा जा रहा है कि फोन भारत में अभी नहीं आने वाला है। आइए जानते हैं यह कौन से मार्केट्स में दस्तक देने वाला है।
Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च मई के अंत में देखने को मिल सकता है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन को लेकर एक और खुलासा किया गया है। टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, फोन शुरुआती दौर में केवल दो मार्केट्स में आएगा। जिसमें कि चीन और साउथ कोरिया शामिल होंगे। यानी भारत में सैमसंग फैंस को Samsung Galaxy S25 Edge के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है।
Galaxy S25 Edge भारत में कब आएगा?
सैमसंग इस फोन को लेकर एक अलग रणनीति अपना सकती है। कयास है कि कंपनी पहले इस फोन को चीन और साउथ कोरिया में रिलीज कर इसका रेस्पॉन्स देखना (via) चाहेगी। क्योंकि इस फ्लैगशिप फोन में स्पेसिफिकेशंस कुछ अलग होंगे, जो हो सकता है कि भारत जैसे मार्केट के यूजर्स को पसंद न आएं। मसलन, फोन में टेलीफोटो कैमरा नदारद बताया जा रहा है। इसमें केवल मेन कैमरा और एक अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फोन में बैटरी क्षमता भी ज्यादा बड़ी नहीं है। यह पारंपरिक लिथियम आयन बैटरी से लैस हो सकता है। जबकि वर्तमान में फ्लैगशिप फोन सिलिकॉन/कार्बन बैटरी के साथ आ रहे हैं जो कि हाई-डेंसिटी बैटरी होती हैं।
फोन में इसके स्लिम बिल्ड डिजाइन को छोड़कर यूजर्स को बहुत कुछ आकर्षक करने वाला नहीं है। मिडल फ्रेम टाइटेनियम का बताया जा रहा है। फोन में सिरेमिक बैक पैनल आ सकता है। यही वजह है कि भारत जैसे मार्केट्स में फोन यूजर्स को आकर्षित करने में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकता है। इसी वजह से कंपनी इसे चीन और साउथ कोरिया जैसे घरेलू मार्केट्स में पहले उतार कर यूजर्स का रेस्पॉन्स देखना चाहेगी।
TagsSamsung Galaxy S25 Edgeमई अंत लॉन्चlaunch in Mayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





