- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S25...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S25 Edge vs Google Pixel 9 Pro: जानें कौन है बेस्ट
Tara Tandi
13 May 2025 7:30 PM IST

x
Samsung Galaxy S25 Edge टेक न्यूज़: Samsung ने हाल ही अपना नया Galaxy S सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच की 2K क्वाड एचडी प्लस LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जबकि Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट पर दिया गया है। आइए Samsung Galaxy S25 Edge और Google Pixel 9 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Samsung Galaxy S25 Edge के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत $1,099.99 (करीब 93,400 रुपये) और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत $1,219.99 (करीब 1,03,600 रुपये) है। जबकि Google Pixel 9 Pro के 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy S25 Edge एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Google Pixel 9 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
विज्ञापन
डिस्प्ले
Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच की क्वाड HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और 1Hz-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। जबकि Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 2856 पिक्सल, 495ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट है।
विज्ञापन
प्रोसेसर
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 9 Pro में टाइटन M2 सिक्योरिटी को प्रोसेसर के साथ Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy S25 Edge के रियर में f/1.7 अपर्चर, OIS और 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 9 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रावाइड कैमरा और 30x सुपर रेस के साथ 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी सेल्फी कैमरा है।
बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy S25 Edge में 3900mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग और Qi वायरलेस चार्जिंग और वायलेस पावर शेयर का सपोर्ट करता है। जबकि Google Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
डाइमेंशन
Samsung Galaxy S25 Edge की लंबाई 158.2 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी, मोटाई 5.8 मिमी और वजन 163 ग्राम है। Google Pixel 9 Pro की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72.0 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 199 ग्राम है।
Tagsसैमसंग गैलेक्सी S25 एजगूगल पिक्सेल 9 प्रोSamsung Galaxy S25 EdgeGoogle Pixel 9 Proजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





