प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy S24 Ultra में मिलेगा Rs 50,000 का बंपर डिस्काउंट!

Tara Tandi
8 July 2025 7:13 PM IST
Samsung Galaxy S24 Ultra में मिलेगा Rs 50,000 का बंपर डिस्काउंट!
x
Technology टेक्नोलॉजी: Amazon ने अपनी Prime Day Sale 2025 की डेट ऑफिशियली 12-14 जुलाई घोषित कर दी है। इस तीन दिनों की सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारी डिस्काउंट मिल सकता है, जो लगभग 50,000 रुपये होगा। जी हां, आपने सही पढ़ा Samsung का पिछला फ्लैगशिप आपको 1,24,999 रुपये के लॉन्च प्राइस के बजाय 80,000 रुपये से कम कीमत में मिल सकता है। अपकमिंग Amazon सेल के दौरान न केवल कीमत में कटौती की जाएगी, बल्कि कुछ अन्य ऑफर्स को मिलाकर आप इसे बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Prime Day भारत में 12 जुलाई 00:00 बजे शुरू होकर 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी, जो कुल 72 घंटे होते हैं। यह सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए होगी। सेल के दौरान प्रीमियम फोन्स जैसे Galaxy S24 Ultra, iPhone 15 और OnePlus 13s पर 40% तक की छूट मिल सकती है। कीमत में छूट के साथ-साथ ICICI और SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा, साथ ही सेल में नो‑कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल होंगे।
Samsung Galaxy S24 Ultra के 12GB + 256GB वेरिएंट पर सेल के दौरान छूट मिलेगी। Amazon ने कंफर्म किया है कि Galaxy S24 Ultra सेल के दौरान 74,999 रुपये की शुरआती कीमत पर बेचा जाएगा। हालांकि, यह लिस्टेड कीमत होगी या ऑफर्स मिलाकर इसकी सटीक जानकारी को पर्दे के पीछे ही रखा गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह कीमत सभी ऑफर्स मिलाकर होगी।
Samsung Galaxy S24 Ultra की कुछ मुख्य खासियतों की बात करें, तो फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलता है। इसमें 6.8-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसके क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो स्नैपर और 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 12-मेगापिक्सल शूटर मौजूद है। फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है और 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Next Story