प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy S24 FE, 45 W चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा

Tara Tandi
4 Sep 2024 6:04 AM GMT
Samsung Galaxy S24 FE, 45 W चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा
x
Samsung Galaxy मोबाइल न्यूज़ : दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung का Galaxy S24 FE जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की चार्जिंग स्पीड कम रखी जा सकती है। Samsung की Galaxy S24 सीरीज की चार्जिंग स्पीड 45 W है। रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S24 FE को UV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
इस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि इस स्मार्टफोन की
अधिकतम चार्जिंग स्पीड 25 W
है। इसकी वायरलेस चार्जिंग 9 W हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जिसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1,900 निट्स होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Galaxy S24 FE के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में Android Headlines की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन को पांच रंगों में लाया जा सकता है।
इसके दो अन्य रंगों को कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S24 और Galaxy S23 FE से मिलता जुलता लग रहा है। इसमें आगे की तरफ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके पीछे ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इस रिपोर्ट में इसकी प्रमोशनल इमेज लीक हुई है। Galaxy S24 FE में 4,565 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
फ्रांस में Samsung की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था। Galaxy S24 FE के सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-S721B दिया गया है। इसके डुअल-सिम होने की पुष्टि हुई है। Galaxy S24 FE में 8 जीबी रैम हो सकती है। यह स्मार्टफोन भारत और यूरोप के अलावा दूसरे मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। Galaxy S24 FE में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन हो सकते हैं।
Next Story