प्रौद्योगिकी

सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज में होगा ओवरक्लॉक्ड वर्जन

jantaserishta.com
22 Dec 2022 5:49 PM IST
सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज में होगा ओवरक्लॉक्ड वर्जन
x

DEMO PIC 

सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस23 में कथित तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 चिप का ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा। सैमसंग मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले यह अफवाह थी कि केवल गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा मॉडल में ओवरक्लॉक्ड चिप का फीचर होगा। क्वालकॉम के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 के लिए प्राइम सीपीयू 3.19 गीगाहट्र्ज तक जा सकता है।
पिछले महीने, यह बताया गया था कि गैलेक्सी एस23 सीरीज में क्वालकॉम की थर्ड जेनरेशन के अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर का फीचर होने की संभावना है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि लाइनअप में वही 3डी सोनिक मैक्स सेंसर होगा, जिसे क्वालकॉम ने इस साल की शुरुआत में पेश किया था या पूरी तरह से अलग फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
यह भी अफवाह थी कि एस23 सीरीज में 12एमपी का सेल्फी कैमरा होगा। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि टेक दिग्गज 1 फरवरी 2023 को एक अनपैक्ड इवेंट में अपने गैलेक्सी एस23 सीरीज लॉन्च करेगा। साल 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से यह पहला इन-पर्सन इवेंट होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story