प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy S23 की कीमत में गिरावट, देखें डिस्काउंट ऑफर

Tara Tandi
28 May 2025 10:27 AM IST
Samsung Galaxy S23 की कीमत में गिरावट, देखें डिस्काउंट ऑफर
x
Samsung Galaxy S23 टेक न्यूज़: सैमसंग गैलेक्सी एस25 की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को लॉन्च कीमत से महज 21,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज के लॉन्च के बाद कंपनी ने फोन की कीमत में कटौती की है। हालांकि, यह ऑफर आपको सैमसंग की वेबसाइट पर मिलेगा। आइए जानते हैं सैमसंग के इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
सैमसंग गैलेक्सी एस25 की कीमत में बड़ी कटौती
सैमसंग के इस फोन को 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की है। वहीं, एक्सचेंज करने पर 11,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से इस फोन को खरीदने पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इस तरह फोन 21,000 रुपये सस्ता हो जाएगा। इसे 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 के फीचर्स
गैलेक्सी S25 में 6.15 इंच का FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है।
यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही 12MP और 10MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है।
Next Story