- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy M36 5G...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy M36 5G भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
Tara Tandi
27 Jun 2025 7:23 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Galaxy M36 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy M36 5G Price
Samsung Galaxy M36 5G की एमआरपी 22,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह फोन 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन में भी उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ऑरेंज हेज, सेरेन ग्रीन और वेलवेट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री सैमसंग की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 12 जुलाई से शुरू होगी।
Samsung Galaxy M36 5G Features, Specifications
Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ Arm Mali G68 GPU दिया गया है। इसमें 6GB RAM/8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इसमें वेपोर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है। कंपनी 6 साल तक ओएस अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करते हैं। एआई ऑटो मोड लो लाइट में वीडियो क्वालिटी को बेहतर करता है। Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। M36 5G इसके अलावा गैलेक्सी एआई फीचर्स जैसे कि सर्किल टू सर्च, Gemini लाइव इंटरगेशन और एआई सिलेक्ट का सपोर्ट करता है।
TagsSamsung Galaxy M36 5G भारत50MP कैमरा5000mAh बैटरी लॉन्चSamsung Galaxy M36 5G launched in India50MP camera5000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





