- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy M17e 5G...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी
Tara Tandi
11 March 2026 8:02 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G के लॉन्च से पहले कुछ अहम डिटेल्स शेयर की हैं। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Galaxy M सीरीज के इस नए मॉडल में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। स्पेसिफिकेशन्स को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोन खास तौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो रोजमर्रा के काम, कंटेंट देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए डिवाइस की तलाश में हैं।
Samsung के मुताबिक, Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें Adaptive Brightness और High Brightness Mode (HBM) फीचर भी मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन 8.2mm स्लिम बॉडी के साथ आएगा और इसमें GFRP बैक पैनल दिया गया है। इसके अलावा फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रखता है।
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ Mali G57 GPU जुड़ा होगा। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के लिए Galaxy M17e 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है और स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलेगा, जिसमें Large Folders, Now Bar और Live Notifications जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में Google Gemini AI असिस्टेंट और Circle to Search जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox Vault और Auto Blocker जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
Samsung ने यह भी कहा है कि इस फोन को छह OS अपग्रेड्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। जैसा की हमने बताया, Samsung Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को पेश किया जाएगा। इसके लिए Samsung ऑनलाइन स्टोर और Amazon पर पहले से डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





