- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ₹25999 की शुरुआती कीमत...
प्रौद्योगिकी
₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च
Tara Tandi
4 Aug 2026 7:58 PM IST

x
नई दिल्ली: Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy F70 Pro 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F70 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G Price
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए अल्फा ब्लैक और ऑरा ग्रीन कलर विकल्प में आता है। यह फोन बिक्री के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G Features & Specifications
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस है। Galaxy F70 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में Galaxy AI फीचर्स भी हैं, जिनमें सर्किल टू सर्च, जेमिनी वॉयस एसिस्टेंट, AI वॉयस ट्रांसक्रिप्शन, डायरेक्ट वॉइसमेल, नाउ बार समेत काफी कुछ शामिल है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy F70 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए HDR सपोर्ट वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 24 घंटे से ज्यादा यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से ज्यादा गेमिंग या 12 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की सुविधा देता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





