- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy F56 5G...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy F56 5G Launched: भारत में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जानें कीमत
Tara Tandi
8 May 2025 8:02 PM IST

x
Samsung Galaxy F56 5G टेक न्यूज़ : Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F56 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी F-Series का सबसे पतला फोन बता रही है। 7.2mm की मोटाई वाले इस फोन में फ्लैगशिप-लेवल कैमरा सेटअप, 6 साल के लिए Android अपग्रेड और Gorilla Glass Victus+ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें AI बेस्ड एडिटिंग टूल्स और हाई ब्राइटनेस AMOLED+ डिस्प्ले भी शामिल हैं।
Samsung Galaxy F56 5G price in India, offers
Galaxy F56 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB+128GB वेरिएंट आएगा। वहीं, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये गई है। Samsung अलग से 2000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है, जिसके बाद इनकी कीमत क्रमश: 25,999 रुपये और 28,999 रुपये हो जाएगी। Samsung Galaxy F56 5G को ग्रीन और वायलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Samsung का कहना है कि सेल आज से शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे Samsung Finance+ और दूसरे लीडिंग NBFC के जरिए आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy F56 5G specifications
Samsung Galaxy F56 5G Android 15-बेस्ड OneUI 7 पर चलता है, जिसमें Google Gemini इंटीग्रेशन, नया Now Bar और पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले है, जो Vision Booster और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। पैनल 120Hz तक रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस है। Galaxy F56 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलता है, जिसे LPDDR5X RAM के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP (OIS सपोर्ट के साथ) ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Big Pixel टेक्नोलॉजी और Low Noise Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो नाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाते हैं। साथ ही Portrait 2.0 मोड में 2X ज़ूम और नैचुरल बोकेह इफेक्ट भी मौजूद है। फ्रंट में 12MP HDR सेल्फी कैमरा है। यूजर 4K 30FPS पर 10-बिट HDR वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। साथ में Object Eraser और Edit Suggestions जैसे AI टूल्स फोटो एडिटिंग को आसान बना सकते हैं।
फोन में वेपर कूलनिंग सिस्टम मिलता है, जो गेमिंग को बेहतर बनाने का दावा करता है। फोन को पावर देने जिम्मा 5000mAh की बैटरी पर है,जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox Vault और Tap & Pay फीचर भी शामिल है। इसकी मोटाई 7.2mm है और कंपनी का कहना है कि यह अभी तक का सबसे पतला Samsung Galaxy F-सीरीज मॉडल है।
TagsSamsung Galaxy F56 5Gभारत 5000mAh बैटरी50MP कैमराIndia 5000mAh Battery50MP Cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





