- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy Buds 4,...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले कीमत लीक
Tara Tandi
25 Feb 2026 7:11 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro को कंपनी Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करने वाली है जिसमें अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। Galaxy Buds 4 की कीमत पुराने मॉडल्स के समान हो सकती है। कंपनी ने Galaxy Buds 3 को जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। अब इनके सक्सेसर मॉडल्स 2026 में आने वाले हैं। आइए जानते हैं कितनी हो सकती है इनकी कीमत, और कौन से फीचर्स होंगे अपग्रेड!
Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro Price (Expected)
Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro का लॉन्च 25 फरवरी को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान देखने को मिल सकता है। कंपनी के नए ईयरबड्स के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। टिप्स्टर Roland Quandt के अनुसार Galaxy Buds 4 की कीमत $179.99 (लगभग 16,000 रुपये) होगी जबकि Galaxy Buds 4 Pro की कीमत $249.99 (लगभग 22,500 रुपये) होगी। यह कीमत पुराने मॉडल्स के समान रह सकती है।
Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro की यूरोपियन कीमतें भी इससे पहले लीक में सामने आ चुकी हैं। यूरोप में Galaxy Buds 4 की कीमत €179 (लगभग 19,000 रुपये) होगी। जबकि Galaxy Buds 4 Pro की कीमत €249 (लगभग 26,500 रुपये) होगी। Galaxy Buds 4 का डिजाइन भी हालिया लीक्स में सामने आया है। कंपनी इस बार डिजाइन में बदलाव लेकर आने वाली है। वहीं, ग्लोबल लेवल पर कंपोनेंट्स की कीमतें भी बढ़ी हैं। बावजूद इसके कंपनी कीमतों को स्थिर रखती नजर आ रही है जो कि फैंस के लिए बड़ी राहत की बात हो सकती है।
Apple AirPods Pro 2 से इनका सीधा मुकाबला कहा जा रहा है। वहीं, Sony जैसे दिग्गज ब्रांड के ईयरबड्स भी प्रतिस्पर्धा में हैं। अब देखना होगा कि सैमसंग के नए ईयरबड्स मार्केट के दिग्गजों को किन फीचर्स में टक्कर देने वाले हैं। Galaxy S26 सीरीज का इंतजार भी फैंस को बेसब्री से है। कंपनी 25 फरवरी को नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज दुनिया के सामने रखेगी। सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। Galaxy S26 में कंपनी जबरदस्त कैमरा अपग्रेड्स लेकर आ सकती है। सीरीज के Galaxy S26 और Galaxy S26+ में Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





