- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy A57,...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा
Tara Tandi
5 March 2026 4:18 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 कंपनी के मिडरेंज फोन होंगे जो जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है। लेटेस्ट अपडेट से पता चलता है कि कंपनी दोनों ही मिडरेंज मॉडल्स की कीमत बढ़ाने जा रही है। Galaxy A57 के 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल्स से काफी बढ़ने वाली है। इसी तरह Galaxy A37 के 8 जीबी वेरिएंट की कीमत भी बढ़ने वाली है। दोनों फोन में 5000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 Price Leaked
Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 के लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इनकी यूरोपियन कीमत का खुलासा किया है जो एक रिटेलर के माध्यम से लीक की गई है। Samsung Galaxy A57 के 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €439 (लगभग 47,000 रुपये) बताई गई है। फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट €539 (लगभग 57,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy A37 का 8 जीबी रैम, 128 जीबी वेरिएंट €539 (लगभग 57,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। जबकि 8 जीबी रैम 256 जीबी वेरिएंट €609 (लगभग 65,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी इनकी कीमत €60 (लगभग 6000 रुपये) से बढ़ा सकती है।
Galaxy A57 Specifications
Galaxy A57 में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। डिवाइस में Exynos 1680 चिपसेट आ सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। फोन में IP67 रेटिंग मिल सकती है।
Galaxy A37 Specifications
सैमसंग के Galaxy A37 में Samsung Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। साथ में OIS सपोर्ट यहां दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी, 45W चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में Android 16 आधारित One UI 8.5 ओएस देखने को मिल सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





