- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सैमसंग गैलेक्सी ए34...
प्रौद्योगिकी
सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी में होगा 48एमपी का मेन कैमरा
jantaserishta.com
26 Dec 2022 5:55 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज सैमसंग नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए34 5जी पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी को हाल ही में 'एसएम-ए346-डीएसएन' मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि नया डिवाइस एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। इसके सुचारू और कुशल प्रदर्शन प्रदान करने के लिए एक्सिनोस 1280 एसओसी प्रोसेसर द्वारा संचालित होने की बात सामने आ रही है।
यूजर्स को फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करने के लिए, स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, माली जी71 एमपी2 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) और 6 जीबी रैम होने की भी उम्मीद है।
ए34 5जी में 60एचजेड रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच सुपर एएमओएलईडी डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है।
इसके अलावा, डिवाइस को एंड्रॉइड 13 चलाने और 15 वाट चाजिर्ंग का समर्थन करने की भी खबर है। गैलेक्सी ए34 5जी में भी पीछे की तरफ एक क्वाड-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48एमपी एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, 8एमपी एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5एमपी एफ/2.4 मैक्रो लेंस और 2एमपी एफ/2.4 डेप्थ सेंसर शामिल है।
यह यूजर्स को फोटोग्राफी ऑप्शन्स की एक वाइड रेंज प्रदान करेगा और उन्हें कई तरह की तस्वीरों को कैप्चर करने की अनुमति देगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर कब लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर इसकी उपस्थिति से संकेत मिलता है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





