- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy A17 5G...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च: 8GB रैम, 5000mAh बैटरी और लेटेस्ट Android OS
Tara Tandi
1 Sept 2025 1:04 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Galaxy A17 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन One UI 7 पर चलता है, जो Android 15 बेस्ड है। इसमें 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बजट फोन होने के नाते इसमें Infinity-U स्टाइल नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन 5nm ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है और IP54 रेटेड बिल्ड से लैस है। Samsung Galaxy A16 5G सक्सेसर को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया गया था
Samsung Galaxy A17 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की भारत में कमत 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 20,499 रुपये और 23,499 रुपये है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में सैमसंग इंडिया ई-स्टोर, अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन मार्केट में खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Samsung Galaxy A17 5G, Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। इसमें 6.7-इंच का full HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह हैंडसेट धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। Galaxy A17 5G में 5nm ऑक्टा-कोर Exynos 1330 SoC है और बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
नए सैमसंग फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आपको f/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
Galaxy A17 5G के कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C शामिल हैं। हैंडसेट में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस आता है। इसकी मोटाई 7.5 mm और वजन 192 ग्राम है।
TagsSamsung Galaxy A17 5Gभारत लॉन्च8GB रैम5000mAh बैटरीलेटेस्ट Android OSIndia launch8GB RAM5000mAh batterylatest Android OSजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





